Monday, December 27, 2010

आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

बसैटी (अररिया) : सबकुछ जली गेला हो बाबू कुछो न बचला। बाल-बच्चा की खैते, भैय्या पूर्णिया अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच पड़ला छै। उक्त चित्कार घघटी पंचायत स्थित डुमरा गांव के पीड़ितों का है। शुक्रवार की देर रात्रि अचानक लगी आग से 18 परिवार का 31 घर जलकर राख हो गया। वहीं आधा दर्जन गाय, भैंस, बैल, बकरी दर्जनों मुर्गी, मुर्गा जलकर स्वाहा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति जलाल उद्दीन गंभीर रूप से झुलस गया जिसका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। छह अन्य घायल हुए। अग्नि पीड़ित शब्बीर पक्का का घर बनाने मजदूरी से जमा 25 हजार तथा युसुफ का पांच हजार, धान, गेहूं, कपड़ा सहित जलकर स्वाहा हो गया। अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को पीड़ित है। अग्नि पीड़ित ने बताया सबकुछ जल गया है। उनका परिवार तथा बेटी की शादी कैसे होगी। क्या गुनाह हुआ खुदा ने इतनी बड़ी सजा दे दी।

0 comments:

Post a Comment