Saturday, November 12, 2011

महीनों पूर्व गिरफ्तारी का दिया गया था आदेश


अररिया : इंदिरा आवास अनियमितता में शामिल फारबिसगंज प्रखंड के बीडीओ किशोर कुमार दास को गिरफ्तार करने का निर्देश महीनों पूर्व दिया गया था। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
शुक्रवार को इंदिरा आवास एवं डेहटी पैक्स से जुड़े मामलों के सुपरविजन में अररिया पहुंचे पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी अमित कुमार ने जब फारबिसगंज थाना कांड संख्या 93/10 पर नजर दौड़ायी तो उन्होंने पाया कि पुलिस ने फारबिसगंज के आरोपी बीडीओ की गिरफ्तारी नहीं की है।
मामले में डीआईजी से हिदायत मिलते ही फारबिसगंज के आरक्षी निरीक्षक के नेतृत्व में बीडीओ को प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के संबंध में डीआईजी श्री कुमार ने बताया कि आरोप तय होने के बाद ही बीडीओ की गिरफ्तारी का निर्देश जारी कर दिया गया था। इधर, डीआईजी के निर्देश के बाद भी बीडीओ फारबिसगंज में ही अपना कार्य संभालते रहे लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।

0 comments:

Post a Comment