Wednesday, December 29, 2010

फारबिसगंज में एंबुलेंस सेवा ठप

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में एंबुलेंस सेवा अरसे से ठप पड़ी है। जाहिर है कि एंबुलेंस सुविधा के अभाव में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की जान पर खतरा है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े से जहां अस्पताल की एक मात्र एंबुलेंस मरम्मत के लिए जिला से बाहर के एक गैराज में पड़ी है,वहीं एक प्राईवेट एंबुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त होकर बेकार पड़ा हुआ है। उस पर से तुर्रा यह है कि अगले एक पखवाड़े तक सरकारी तथा प्राईवेट एंबुलेंस के ठीक हो जाने की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में यहां से आपातकालीन मरीजों की बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर की जाने की स्थिति में एंबुलेंस सेवा की सुविधा उपलब्ध होना एक बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गयी है। हालांकि शहर में एक संस्था एंबुलेंस सेवा दे रही है, लेकिन यह नाकाफी है। ऐसी स्थिति में आपात मरीजों की जान बचाने के लिए फारबिसगंज रोगी कल्याण समिति के पास कोई विकल्प नही है।
इस संबंध में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. जय नारायण प्रसाद ने एंबुलेंस खराब होने की पुष्टि करते हुए कहा कि अगले दस दिनों तक एंबुलेंस के ठीक होने की संभावना नही है। न ही हमारे पास कोई विकल्प है। विलंब होने के कारणों पर वे चुप्पी साथ गये।
वहीं, पूरे मामले की जानकारी रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ के पास अभी तक नही पहुंची थी। फारबिसगंज एसडीओ जीडी सिंह ने पूछने पर बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नही दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रभारी से बात कर आवश्यक कदम उठाया जायेगा तथा खराब एंबुलेंस को ठीक करवाकर शीघ्र ही इसकी सेवा बहाल की जायेगी।
मालुम हो कि कुछ माह पूर्व भी खराब टायर के अभाव में एंबुलेंस की सेवा कई दिनों तक ठप रही थी। पुन: वही स्थिति देख लोग हैरान हैं। वहीं, शहर में खोजने पर भी मरीजों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नही हो पा रहा है। पिछले कई सप्ताह से अस्पताल में अस्पताल में बंध्याकरण आपरेशन जारी है। वहीं रोजाना काफी संख्या मे प्रसव पीड़ित महिलाओं का आना जाना रहता है। ऐसे में एंबुलेंस के अभाव में किसी मरीज की जान..।

0 comments:

Post a Comment