Wednesday, December 29, 2010

दीप महायज्ञ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

फारबिसगंज(अररिया) : गायत्री परिवार फारबिसगंज के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय द्विजदेनी विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ का शुभारंभ विधि विधान पूर्वक हुआ। शांति कुंज हरिद्वार से पधारे ओमप्रकाश जी एवं उनकी टोली के पौरोहित्व में होने वाले इस महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर पं. श्री राम शर्मा एवं वेद माता भगवती देवी की आराधना के पश्चात महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में कई दर्जन की संख्या में शामिल महिलाओं द्वारा गायत्री एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर शारदा देवी, सुनीता उपाध्याय, सरस्वती देवी, चंद्रकला देवी, माधुरी देवी, लीलानंद प्रसाद, केपी मंडल, रामप्रकाश यादव, रूपेश मिश्र, बूटन साह, सुनीता देवी, जयप्रकाश मेहता, सच्चिदानंद सिंह, विनोद कुमार तिवारी, केएन सिंह, हिमालय शमशेर, रमेश मेहता, विनोदानंद झा, तारानंद मंडल आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment