Tuesday, March 15, 2011

बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित

रानीगंज (अररिया) : प्रखंड के काला बलुआ पंचायत में सोमवार को आंगनबाड़ी के सभी आठ केन्द्रों पर पोशाक राशि वितरित की गयी। पोषक क्षेत्र के सभी उपस्थित बच्चों को 250 रुपये दिये गये। पंचायत के मुखिया मो. इसराइल व अभिभावकों की उपस्थिति में करीब 10 हजार की राशि बांटी गयी। केन्द्र संख्या 278 पर सेविका किरण झा, 279 पर सुधा देवी, 280 पर वीणा झा, 281 पर किरण देवी, 282 पर द्रोपद्री देवी, 283 पर शौकत अरा, 284 पर रौनक सुल्तान एवं 286 पर सेविका सब्जे शवनम एवं सहायिका उपस्थित थी।

0 comments:

Post a Comment