Thursday, March 17, 2011

पलासी में मुखिया के 21 पदों के लिए 266 नामांकन


पलासी (अररिया) : नामांकन प्रक्रिया समाप्ति के बाद प्रखंड क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही नामांकन समाप्ति पर जो तथ्य उभर कर सामने आये हैं उससे यह स्पष्ट है कि प्रत्याशियों की दिलचस्पी सबसे अधिक मुखिया पद को लेकर है। मुखिया पद के लिए जितने नामांकन प्राप्त हुए हैं उतने और किसी भी पद के लिए नहीं हुए हैं। प्रखंड में सृजित 21 पंचायत के मुखिया पद हेतु कुल 266 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चे भरे हैं। जिसमें चहटपुर व बलुवा कलियागंज पंचायत से सबसे अधिक 21-21 दावेदार हैं। जानकारों का मानना है कि मुखिया को मिले वित्तीय अधिकार के कारण ही प्रत्याशियों का इसके प्रति झुकाव बढ़ा है। वहीं सबसे कम नामांकन सरपंच पद के लिए आए हैं। सरपंच के 21 पदों के लिए मात्र 120 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे हैं। वहीं पं.स.स के लिए विभिन्न पंचायतों से प्रत्याशियों की स्थिति निम्न प्रकार हैं।
पंचायत के नाम मुखिया सरपंच प्रसस.
1. धर्मगंज 15 03 11
2. पीपरा विजवार 16 04 09
3. डेहटी उत्तर 11 07 05
4. दक्षिण डेहटी 18 06 08
5. बलुआ कलियागंज 21 05 08
6. दिघली 06 07 13
7. कनखुदिया 13 05 10
8. चौरी 14 04 24
9. चहटपुर 21 05 09
10. बरदबट्टा 06 03 13
11. भीखा 11 09 05
12. पेचेंली 09 06 25
13. सुखसैना 17 05 21
14. पकरी 14 08 20
15. रामनगर 09 08 14
16. मजलिसपुर 07 05 17
17. मियांपुर 07 06 19
18. कुजरी 16 07 16
19. नकटाखुर्द 13 05 05
20. बरहकुम्बा 12 06 18
21. सोहन्दर 10 06 08
266 120 177
जबकि वार्ड सदस्यों के सृजित 278 पदों के लिए 1213 प्रत्याशी एवं कचहरी पंच के 278 पदों के लिए 441 अभ्यर्थियों ने पर्चे भरे हैं। इससे स्पष्ट है कि मुखिया पद के लिए इस बार प्रत्याशियों में अधिक दिलचस्पी नजर आ रही है।

0 comments:

Post a Comment