Wednesday, March 16, 2011

शादी की खुशी गम में बदला,


फारबिसगंज (अररिया) : दो परिवारों के बीच शादी विवाह से बना खुशी का माहौल बुधवार को अचानक गम में बदल गया। बारात के साथ लौट रही ट्रैक्टर के पलटने से बैंड पार्टी के दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। गरीब घर के दोनों बैंड पार्टी सदस्यों के घर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। नरपतगंज थाना क्षेत्र के कन्हैली ख्वाबदह गांव निवासी अरूण राम और सिमरबन्नी बरियारपुर गांव निवासी चन्नु राम के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अरूण का 19 वर्षीय बेटा विकास राम तथा चन्नु का जवान बेटा विजय कुमार राम की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों नरपतगंज सुबोध ब्रास बैंड पार्टी में गाने बजाने का काम करते थे। दोनों अपने परिवार वालों के लिए रोजी रोटी का सहारा थे। दोनों युवक अविवाहित थे। जबकि विकास के विवाह के लिए परिजनों ने तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। दुर्घटना तब हुई जब बारातियों तथा बैंड पार्टी के सदस्यों को लेकर ट्रैक्टर अररिया के रामपुर गांव से ख्वाबदह लौट रही थी। लौटने के क्रम में फारबिसगंज कॉलेज से कुछ दूर पहले पाइप फैक्ट्री के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिससे ट्रैक्टर व ट्रेलर पलट गया। घटना में ट्रेलर सड़क से 30 फीट दूर करीब दस फीट नीचे जा गिरा। इस घटना में करीब एक दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गये। इस घटना से वर वधू के साथ कई परिवार दुखों में डूब गया है।

0 comments:

Post a Comment