Friday, March 18, 2011

बिहार उत्सव पर क्विज प्रतियोगिता


फारबिसगंज (अररिया) :  बिहार उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बीईईओ चंदन प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कई शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जुली कुमारी प्रथम, बबलू कुमार द्वितीय तथा सुप्रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। जिन्हें निर्णायक मंडली के सदस्य राजेन्द्र सिंह, विधानंद पासवान, गणेश यादव के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गयानंद यादव, परमानंद साह, नवीन कर्ण, राज कुमार टुडू, प्रवीण कुमार, विज्ञान विश्वास, मो. सिराज, मो. असलम, दुर्गानंद साह, जलंधर यादव, नीरज कुमार, नीमा सिंह, रमेश कुमार सिंह, कृष्णमोहन यादव, शैलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment