Thursday, March 17, 2011

विद्युत कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल 29 को


फारबिसगंज (अररिया) : बिहार विद्युत बोर्ड का निजीकरण किये जाने के सरकार के निर्णय के विरोध में विद्युत अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से आगामी 29 मार्च को पूरे प्रदेश में 24 घंटे की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार राज्य विद्युत बोर्ड बचाओ मोर्चा का गठन भी किया गया है।
राज्य व्यापी इस आंदोलन के तहत गुरुवार को फारबिसगंज पावर सब स्टेशन कार्यालय परिसर में फारबिसगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल स्तरीय विद्युत अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 29 मार्च के सांकेतिक हड़ताल सफल बनाने के लिये विमर्श किया गया। प्रमंडलीय सचिव दुर्गा प्रसाद दास तथा अभियंता शकील अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा आगामी अप्रेल माह से संभावित निजीकरण के निर्णय का जम कर विरोध किया गया। निर्णय वापस नही लेने पर हड़ताल अधिक दिनों तक चलने के विकल्प पर भी विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण से उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का सामना करना पड़ेगा। बैठक में पूर्णिया के विद्युत कार्यपालक पदाधिकारी सह मोर्चा के पूर्णिया के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद, सचिव राम प्रवेश शर्मा, सहायक सचिव राजेश शर्मा, अररिया के कार्यपालक अभियंता सीता राम सिंह, मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष सुधीर चौधरी, अजय झा सहित दर्जन कर्मी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment