Monday, August 8, 2011

याद किये गये गोस्वामी तुलसीदास, विद्यासागर व कवि गुप्त

फारबिसगंज(अररिया) : इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में सोमवार को रामाश्रयी शाखा के सर्वश्रेष्ठ कवि संत गोस्वामी तुलसीदास, बंगला के प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यासागर एवं राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की स्मृति में साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर्नल अजीत दत्त एवं संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत तीनों महान विभुतियों की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उमाकांत दास, प्रो. परमेश्वर प्रसाद साह, कृष्ण सिंह, डा. एनएल दास, हर्ष नारायण दास, जगत नारायण दास, पं. महेन्द्र नाथ झा ने तुलसीदास के विनय पत्रिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं विद्यासागर को साहित्यकार ही नहीं बल्कि परोपकारी एवं उदारवादी महान शिक्षाविद भी बताया। राष्ट्रकवि गुप्त रचित साकेत एवं पंचवटी पर भी वक्ताओं ने विस्तृत प्रकाश डाला। कर्नल दत्त ने उनके बताये मार्ग पर चलकर राष्ट्रवादी मानवतावादी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जयकांत झा, शिवनारायण चौधरी, तारानंद मंडल, विनोद दास, बिहारी झा, हरिनारायण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में देवकला देवी ने भजन गीत गाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।

0 comments:

Post a Comment