Saturday, August 13, 2011

जहर खिलाकर महिला की हत्या


जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा पंचायत अंतर्गत थुभरी गांव में बुधवार की रात पति एवं पतोहू द्वारा जहर खिलाकर महिला की हत्या कर दी गयी। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने से पूर्व ही हत्यारों ने शव को चोरी छिपे जला दिया। पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग गये। इस सिलसिले में मृत महिला बौनी देवी के चचेरे भाई साहेब लाल पासवान ग्राम बैरगाछी ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर कचरू पासवान, बेचन पासवान एवं राधा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 25 वर्ष पूर्व बौनी देवी की शादी थुभरी गांव निवासी कचरू पासवान से हुई थी। इस दौरान दोनों का दाम्पत्य जीवन सुखमय था। बौनी देवी के बड़े पुत्र बेचन पासवान की शादी के बाद से ही सास पतोहू में अनबन रहता था। जिससे कई बार उनके पति कचरू पासवान, बेचन पासवान द्वारा महिला की पिटाई की जाती थी। इसी क्रम में मंगलवार को पति पुत्र एवं पोतहू द्वारा बौनी देवी (45 वर्ष) की भरपूर पिटाई की गयी। जिससे वह अधमरा हो गयी। अधमरा अवस्था में उसे दवा का बहाना बनाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की स्थिति बिगड़ते देख जोकीहाट के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जोकीहाट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

0 comments:

Post a Comment