Saturday, August 13, 2011

अग्निकांडों में डेढ़ दर्जन घर जल कर राख


अररिया/पलासी : दो अलग अलग प्रख्रडों में शुक्रवार को हुए अग्निकांड में डेढ़ दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये हैं जबकि करीब साढ़े तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी है। अग्निकांड में पीड़ितों के आधा दर्जन मवेशी भी झुलस गये हैं।
पलासी से निसं के अनुसार प्रखंड के भीखा पंचायत अंतर्गत मोहनिया मंडल टोला में शुक्रवार की रात्रि अचानक लगी आग में एक दर्जन परिवारों के घर जल गये। इस अग्निकांड में कपड़ा, अनाज सहित खस्सी, बक री तथा तीन मवेशी भी झुलस गये। घटना में करीब तीन लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्नि पीड़ितों में उद्यानंद मंडल, विजय मंडल, अजय मंडल, मयानंद मंडल, कृत्यानंद मंडल, सदानंद मंडल सहित करीब एक दर्जन परिवार शामिल हैं। सभी अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
अररिया निसं के अनुसार प्रखंड के जमुआ पंचायत में शुक्रवार की रात हुई अग्नि कांड में तीन घर जलकर नष्ट हो गये। इस घटना में तीन मवेशी भी झुलस कर जख्मी हो गये। पीड़ितों में मो हमीद, मो वाजुद्दीन एवं मुसलीम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में 40 हजार की संपत्ति भी स्वाहा हो गयी है।

0 comments:

Post a Comment