Saturday, August 13, 2011

राशि वितरित


नरपतगंज: प्रखंड के मध्य विद्यालय देवीगंज में 283 छात्र छात्राओं के बीच शनिवार को पोशाक राशि वितरित की गयी। जिसमें सभी छात्र छात्राओं को 500 रूपये की दर से दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मंगल चंद साह, परमानंद मेहता, शिवानंद सिंह, कुलदीप यादव, उपेंद्र यादव व दर्जनों अभिभावक मौजूद थे।
वृक्ष में बांधा रक्षा सूत्र
अररिया: नगर विकास संघर्ष समिति के सचिव नंदमोहन मिश्र सहित अन्य लोगों ने थाना चौक के निकट स्थित पेड़ में रक्षा सूत्र बांधा। श्री मिश्र के साथ राजू राय, पंचानन झा, उमेश मंडल, महेन्द्र पासवान, लखनदास, संतोष राय, मायानंद यादव, गंगा रमण झा के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजन
अररिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा अराजपत्रित कर्मचारी संघ भवन पर 6.30 बजे साहित्यक/ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।

0 comments:

Post a Comment