Friday, October 21, 2011

भाकपा का 24 घंटे का भूख हड़ताल शुरू

अररिया : राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को पांच सूत्री मागों के समर्थन में जिला समाहरणालय परिसर में 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गये। अनशन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के कामरेड कलानंद सिंह ने बताया कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं महंगाई से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लेकिन केंद्र सरकार इस दिशा में कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि विदेशों में जमा कालाधन की वापसी के लिए सभी दलों को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए ताकि इस देश की आर्थिक उन्नति हो सके। कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए मजबूत लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग भी की है। भूख हड़ताल में जिला सचिव बृजमोहन यादव, महेश कुंवर, फुलेन्द्र सिंह, बाल गोविंद मंडल, सूर्य नारायण बैठा, रामविनय, चंद्रानंद मेहता, चंद्रशेखर, जालो देवी, जीरा देवी, शकुनी देवी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment