Friday, October 21, 2011

रबी फसल की किसानों को दी गई जानकारी

सिकटी(अररिया) : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को रबी कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बीबी नरगिस बेगम ने की। इस महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी द्वारा रबी के फसल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा. अशोक कुमार, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र के अश्रि्वनी कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों को आधुनिक विधि से रबी एवं दलहन तेलहन की खेती करने व बीज उपचार के विधि बताये। डा. अशोक कुमार ने अधिक उपज हेतु उत्तम किस्म के बीज लगाने की बात किसानों से कही। उन्होंने कहा कि अपने अपने खेतों की मिट्टी जांच करवाकर ही खाद का प्रयोग करें। डीएओ अनिल कुमार ने बताया कि दूसरा कृषि महोत्सव 15 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की जायेगी। जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताया जायेगा। उन्होंने किसानों से जीरो टिलेज विधि से गेहूं की खेती करने पर जोर दिया। बीडीओ केके सिन्हा दलहन एवं तेलहन की खेती करने पर जोर दिया ताकि खेतों में नाइट्रोजन की मात्रा बनी रहे। मौके पर जिला परामर्श कृषि विभाग अररिया की कुमारी रजनी, सीओ सुरेन्द्र पांडेय, पूर्व प्रमुख कमरूज्जमा, मुखिया संघ के अध्यक्ष शिवशंकर मांझी, बबन झा, पूर्व मुखिया विशुनदेव यादव, प्रखंड क्षेत्र के किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment