Thursday, October 20, 2011

रबी महोत्सव का आयोजन


कुर्साकांटा (अररिया) : भारत एक कृषि प्रधान देश है और बिहार प्रदेश के 80 प्रतिशत लोगों की जीविका कृषि आधारित ही है। मुख्य मंत्री ने कृषि को समृद्ध बनाने के लिए कई कारगर कदम उठाये हैं। रबी फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए नई तकनीकी को विकसित किया जा रहा है। उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय में आयोजित रबी महोत्सव शिविर में जिला कृषि पदाधिकारी नईम अशरफ ने कही। बुधवार को आयोजित इस महोत्सव में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे कृषकों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नई तकनीक विकसित करने के लिए जानकारी दी गयी। उन्होंने पारा क्रापिंग की भी जानकारी दी। बाढ़ और सुखाड़ की त्रासदी झेल रहे किसानों को कम लागत में अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करने के उपाय बताये गये। रबी फसल की खेती में नई तकनीकी के प्रयोग पर जोर दिया गया।
महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी नईम अशरफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बीएओ मोहन प्र. द्विज, उप प्रमुख अख्तरी बेगम, जिप सदस्य सुशीला देवी, मुखिया बालकृष्ण सिंह, आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment