Friday, October 21, 2011

गर्भवती को भर्ती नही करने पर भड़के परिजन


कुसियारगांव (अररिया) : प्रसव वेदना से छटपटा रही गर्भवती को अस्पताल में भर्ती नही करने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में आसपास के लोगों द्वारा समझाने बुझाने के बाद वे शांत हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के कोतहपुर की रहने वाली उषा देवी एवं महलगांव थाना क्षेत्र के अनिता देवी को उनके परिजनों ने शुक्रवार को ही प्रसव कराने के लिए अस्पताल आया। लेकिन प्रसव कक्ष के ड्यूटी पर तैनात नर्सो ने दोनों महिलाओं को भर्ती करने से इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों महिला दर्द से छटपटाती रही।
दोनों की स्थिति को देखते हुए परिजन एवं आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा मचाने लगे। परिजन एसएन झा, विजय मिश्र एवं मिथिलेश यादव ने बताया कि वे लोग अपने-अपने मरीज के साथ तीन घंटे से अधिक समय से प्रसव कक्ष के बाहर पड़े हुए हैं। लेकिन कोई भी नर्स गर्भवती को भर्ती करने को तैयार नहीं हुई।

0 comments:

Post a Comment