Friday, October 21, 2011

पिंटू यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य नरपतगंज में गिरफ्तार


अररिया/नरपतगंज : सहरसा जिलांतर्गत एक पेट्रोल पंप लूट कांड में शामिल पिंटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य गणेश यादव को सहरसा एवं नरपतगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को खाबदह कन्हैली गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सहरसा पुलिस उसे अपने साथ लेती गयी।
नरपतगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश पिंटु यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य है। सड़क लूट, वाहन लूट, बैंक लूट एवं पंप लूट जैसे मामले में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हाल ही में सहरसा के एक पैट्रोल पंप लूट कांड में उसकी संलिप्ता उजागर हुई है।
पुलिस के अनुसार गणेश का कार्यक्षेत्र मधेपुरा, सुपौल, सहरसा एवं आसपास का क्षेत्र रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने में लगी है। इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिये सहरसा पुलिस को काफी दिनों से लगी थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को कई वित्तिय प्रतिष्ठानों एवं मार्गो पर पुलिस की सक्रियता इसी अपराधी को दबोचने के लिये थी। इस मामले में अररिया पुलिस की सक्रियता भी देखी गयी।

0 comments:

Post a Comment