Friday, October 21, 2011

आंगनबाड़ी केन्द्रों का हुआ निरीक्षण

फारबिसगंज (अररिया) : प्रखंड के परवाहा पंचायत अंतर्गत दो आंगनबाड़ी केन्द्रों का महिला पर्यवेक्षिका जानकी देवी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इसमें केन्द्र संख्या 195 पर 39 बच्चे पाए गये। एलएस जानकी देवी ने कहा कि सेविका रेणु देवी केन्द्र पर मौजूद थी। लेकिन केन्द्र को न तो अपना भवन है और न ही शौचालय। वहीं केन्द्र संख्या 196 पर सेविका सावित्री देवी के साथ 31 बच्चे मौजूद थे। एलएस ने कहा कि इस केन्द्र का रजिस्टर कंपलीट नही पाया गया। पोषाहार नही मिलने के कारण बच्चों की संख्या कम थी। यहां भी भवन एवं शौचालय नही है।

0 comments:

Post a Comment