Saturday, March 12, 2011

बाढ़ का मुख्य कारण पानी बहाव के साथ छेड़छाड़


अररिया : पानी के वास्तविक बहाव एवं एसके मार्गो के साथ छेड़छाड़ ही बाढ़ का मुख्य कारण है। बाढ़ के समय सबसे अधिक महिलाएं व बच्चे प्रभावित होते हैं। यह बातें शुक्रवार को अररिया में भूमिका बिहार द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में संस्था के निदेशक अरूण कुमार सिंह ने कही। बाढ़ का सामाजिक जीवन पर प्रभाव विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ हमारे जीवन व संस्कृति का हिस्सा है जो पहले वरदान होता था। लेकिन नदियों के साथ छेड़छाड़ व तटबंध आदि के कारण बाढ़ आज अभिशाप बन गया है। कोसी तो पानी का क्षेत्र ही है इसलिए इसे जलांचल ही कहा जाता है। पहले तटबंध नहीं होने के कारण पानी एक ओर से आता था और दूसरी ओर निकल जाता था। लेकिन उसके वास्तविक बहाव में छेड़छाड़ के चलते प्रतिवर्ष सामाजिक व आर्थिक संरचना तहस-नहस हो जाती है। मौके पर भगवान पाठक ने कहा कि बाढ़ के साथ केवल राहत और नियंत्रण ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित की जाये। कार्यशाला को महेश कुमार, फुलचंद कुमारी, विश्वनाथ भगत, नसीम गाजी, मुनीष ओमप्रकाश आदि ने भी संबोधित किया।

0 comments:

Post a Comment