Saturday, March 12, 2011

अगलगी की घटनाओं में चार दर्जन घर राख


जोकीहाट/नरपतगंज(अररिया) : जोकीहाट बाजार के निकट धनपुरा गांव में शुक्रवार को आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गये हैं। जबकि नरपतगंज प्रखंड के मधुरा उत्तर पंचायत में भी करीब दो दर्जन घर जल गये हैं। दोनों ही घटनाओं में करीब 15 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार जोकीहाट बाजार के निकट धनपुरा गांव में लगी आग में लगभग पांच लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि ग्रामीणों एवं दमकल के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा पूरा गांव आग की चपेट में आ जाता। आग में चावल, गेहूं, कपड़ा, जेवरात सहित कई बहुमूल्य सामग्री जलकर नष्ट हो गये। अग्नि पीड़ितों में सगीर जब्बार, इसमाइल, शब्बीर, नसीम, हफीज, हसीब, बैहरू जमाल, शमशाद आदि शामिल हैं। वहीं गुरूवार की रात काकन पंचायत के धापी गांव में में भी लगी आग मेंआधा दर्जन घर समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गये। अग्नि पीड़ितों में जुबैर शमशाद मुस्लिम आदि शामिल हैं। स्थानीय विधायक सरफराज आलम धनपुरा गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितों से मिले तथा सीओ को राहत सामग्री मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
वहीं नरपतगंज से निसं के अनुसार प्रखंड के मधुरा उत्तर पंचायत में गुरूवार की रात वार्ड नंबर 14 में आग लगने से सात परिवारों के 21 घर जलकर राख हो गये। इस घटना में दस लाख से अधिक की क्षति की आशंका है। पीड़ित रामानंद यादव, बिन्दुल यादव, चैतन, महेश, रामप्रवेश, रूपेश एवं अशोक यादव को अंचलाधिकारी जयराम सिंह ने 2250 रूपये नगद एवं एक मन गेहूं देने का आदेश दिया है।

0 comments:

Post a Comment