Wednesday, March 9, 2011

रेणु चौथी बार बनी अध्यक्ष


फारबिसगंज (Araria) : हमारे प्रतिनिधि: फारबिसगंज चित्रगुप्त परिवार के सदस्यों की बैठक सुल्तान पोखर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से चौथी बार समाजसेवी रेणु वर्मा को चित्रगुप्त परिवार फारबिसगंज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में विगत वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया एवं चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्वार का निर्णय भी लिया गया।

0 comments:

Post a Comment