Wednesday, March 9, 2011

बैंक लूटकांड: पुलिस ने शमीम को लिया रिमांड पर


अररिया/जोकीहाट : हरदार स्थित स्टेट बैंक लूट कांड के मुख्य सरगना शमीम को जोकीहाट पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस उससे कई रहस्यों पर से पर्दा उठाने के लिये गहन पुछताछ कर रही है। शमीम से पुछताछ के बाद उन रहस्यों का राज भी खुलने की आशा है जिन्होंने डकैती कांड की मुखबिरी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूटी गयी राशि व उनकी हिस्सेदारी की पूरी जानकारी पुलिस को मिली है। बताया जा रहा है कि कितनी राशि किसे मिली की पूरी जानकारी पुलिस को दी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटकांड में शामिल पूर्णिया के प्रीतम ठाकुर व मनोज यादव के पास के पास काफी रकम बची हुई है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस रानीगंज के परमानंदपुर गांव में छापामारी कर 76 हजार रुपये बरामद की। इसके बाद शमीम के घर से भी 28 हजार की बरामदगी हुई। जबकि कलुआ के घर से 49 हजार की बरामदगी पुलिस ने पूर्व में ही कर ली थी। जिसमें 30 हजार रुपये किसी किसान को जमीन बंधक के एवज में दिया गया था।

0 comments:

Post a Comment