Thursday, March 10, 2011

फारबिसगंज पहुंची झारखंड पुलिस


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज के एक व्यवसायी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज झारखंड के मधुपुर थाने में दर्ज हुआ है। गुरूवार को झारखंड पुलिस फारबिसगंज पहुंचकर मामले की छानबीन की। फारबिसगंज थाना पुलिस ने बताया कि यहां के शीशा व्यवसायी संजीव कुमार गुप्ता पर मधुपुर थाना में कांड संख्या 113/10 दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष एके गुप्ता ने कहा कि झारखंड के एक व्यापारी के द्वारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है जिसमें रूपये के भुगतान का मामला जुड़ा हुआ है।

0 comments:

Post a Comment