Monday, October 24, 2011

अभाविप की रानीगंज इकाई का पुनर्गठन


रानीगंज (अररिया) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों की एक बैठक की गयी जिसमें रानीगंज प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसके अनुसार प्रो. दयानंद राउत अध्यक्ष एवं प्रो. नवल किशोर सहाय व प्रो. सुभाषिणी चौधरी उपाध्यक्ष चुने गये। नगर मंत्रीे पद पर रतिकांत राहुल, नगर मंत्री सह कार्तिक कुमार झा एवं रवि कुमार, कार्यालय मंत्री-राकेश राजू, कार्यालय सह मंत्री सिप्पी कुमार, कोष प्रमुख अजय कु. कोष सह प्रमुख अनू रंजन कुमार बनाए गये। जबकि नगर छात्रा प्रमुख शालनी नायक, नगर कार्य समिति सदस्य शशिनाथ मिश्रा, कृष्ण कुमार भारती, आशीष कुमार, लीलानन्द एवं वर्षा कुमारी चुनी गयी।
महाविद्यालय ईकाई में कलावती डिग्री महा विद्यालय में रणवीर मिश्रा अध्यक्ष, संजीव गुप्ता कालेज मंत्री, शर्मिली कुमारी कालेज छात्रा अध्यक्ष, वाईपी डिग्री कालेज अध्यक्ष चंदन कुमार, मंत्री संजीव कुमार तथा छात्रा प्रमुख जय माला कुमारी चुने गये।
वहीं, एसएनबी इंटर महा वि. में अध्यक्ष अभिषेक मेहता, मंत्री सोनू सिंह तथा छात्रा प्रमुख प्रियंका कु. चुनी गयी।
वाई पी इंटर कालेज में अध्यक्ष प्रेम कुमार, मंत्री कृष्ण राघव, छात्रा प्रमुख अंशु प्रिया बनायी गयी। इसके साथ-साथ सभी उच्च विद्यालय में भी परिषद का गठन किया गया है।

0 comments:

Post a Comment