Monday, December 27, 2010
आग लगने से दुकान जली, हजारों की क्षति
बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड के बसैटी हाट में शनिवार की मध्य रात्रि अचानक लगी आग से जूता-चप्पल, सब्जी व किराना दुकान जलकर राख हो गया। जिसमें कैलाश मंडल का पांच हजार नकदी, दुकान के सारा समान समेत हजारों की संपत्ति जल गये। आग लगने की स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया। अग्निपीड़ित कैलाश मंडल, ब्रह्मानंद मंडल, जय प्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग लगी थी। दिल्ली-पंजाब में मजदूरी तथा कर्ज लेकर दुकान खोले थे। मेरे परिवार का एक भाग दुकान से प्राप्त आय से भ्रमण पोषण होता था। अब क्या होगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना बौसी पुलिस तथा अंचलाधिकारी को दे दी गयी है। इधर पूर्व प्रमुख कौशल्या देवी, जदयू किसान मोर्चा के जिला महा सचिव परवेज आलम ने अग्नि पीड़ितों को समुचित राहत मुहैया कराने की मांग प्रशासन व सरकार से की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment