Tuesday, March 22, 2011

दिल्ली में लूटी गयी रकम अररिया में बरामद


अररिया : दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरी में हुई लूटी गयी राशि में एक लाख की रकम की बरामदगी अररिया में इस्लाम नगर स्थित मो. जकी अनवर के घर से हुई। यह बरामदगी दिल्ली पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार को की है। घटना की पुष्टि अररिया के डीएसपी मो. कासिम ने भी की है।
नगर थाना पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस सिकरी में हुई डकैती कांड के एक आरोपी जकी को गिरफ्तार कर अररिया पहुंची थी। जकी के बताये निशानदेही पर जब उनके घर की तलाशी ली गयी तो एक लाख की राशि बरामद हुई। वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक सक्रिय गिरोह ने घटना को अंजाम दिया था। गिरोह का भंडा फूटते ही जकी की गिरफ्तारी हुई। लेकिन इससे पहले जकी लूटी गयी रकम अपने घर भेज चुका था।

0 comments:

Post a Comment