Saturday, March 26, 2011

अग्निकांड में एक लाख की संपति राख

अररिया : प्रखंड अंतर्गत पंचायत गैड़ा के वार्ड न.-7 में बुधवार की रात आग लगने से तीन परिवारों के पांच घर जल कर राख हो गये। जिसमें लगभग एक लाख रु. मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी। इस अग्नि कांड के पीड़ित परिवारों में मो. इलयास, मो. सरवर व मो. अकबर के नाम शामिल हैं। निवर्तमान मुखिया मो. मुर्तजा सहित आसिफ, काबा आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री मुहैय्या कराने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment