Tuesday, December 13, 2011

अलाव की मांग

भरगामा: पिछले तीन चार दिनों से बढ़ी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाहर ठंडी हवा के साथ घिरे कुहासे की स्थिति लगभग दिन भर समान रूप से देखी जा रही है। ठंड के कारण सुबह लोग घर से बाहर निकलने में हिचकते है ठंड से बचने के लिए लोग शाम होने से पूर्व ही लोग घर लौट आते हैं। बुद्धिजीवियों ने ठंड के मद्देनजर प्रखंड प्रशासन के साथ जिला प्रशासन से भी विभिन्न स्थानो पर अलाव की व्यवस्था मांग की है।

उद्घाटन
पलासी: प्रखंड के चहटपुर पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्रा.वि. मीर टोला पलासी का उद्घाटन रविवार को स्थानीय मुखिया शमला खातुन ने किया। मौके पर प्रखंड साधन सेवी मो. नोमानी, मो. कलीमुद्दीन आदि मौजूद थे।

शिविर का आयोजन
पलासी: प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला प्रांगण में विशेष विकलांग शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस बाबत बीडीओ अमिताभ ने बताया कि शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के छुटे हुए शारीरिक विकलांगों में करीब दो सौ विकलांगों की जांच कर प्रमाण पत्र दिए गये। जिसमें हड्डी रोग विशेषक के अलावे स्थानीय चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

उत्साह बढ़ा 
भरगामा: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा के चिकित्सा प्रभारी डा. सुखी राउत ने कहा कि प्रखंड में परिवार नियोजन अपनाने को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ा है। लगातार भयावह होती जनसंख्या की समस्या के मद्देनजर लोगों के परिवार नियोजन के प्रति जगे उत्साह को शुभ संकेत मानते हुए डा. राउत ने इस वर्ष परिवार नियोजन अपनाने वालों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी होने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि अलग बात है कि परिवार नियोजन अपनाने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की है, लेकिन पुरुषों में भी इस हेतु जागृति हुई है।

0 comments:

Post a Comment