Thursday, December 15, 2011

विधायक ने किया आंगनबाड़ी कार्यालय का निरीक्षण


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज की विधायक देवयंती देवी ने गुरुवार को आगंनबाड़ी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गीता कुमारी को निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र के कई केन्द्र बंद पड़े है। इस पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही टेक होम राशन के वितरण में भी भारी अनियमितता होने बात कही। उन्होंने बताया कि बहुत ऐसे भी केन्द्र है जो चयनित स्थान पर न चलाकर अपने घरों में चला रहे है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी पर्यवेक्षिका अगर सही तरीके से काम करे तो सारा केन्द्र सुचारु रूप से नियमित से चलेगा।
इस संबंध मे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गीता कुमारी ने कहा कि हमारी छुट्टी लंबी थी इस कारण इस तरह की कुछ परेशानी उत्पन्न हुई है। जल्द ही इन सारी परेशानी को खत्म की जायेगी।

0 comments:

Post a Comment