Saturday, December 17, 2011

आग से आठ घर सहित करीब तीन लाख का नुकसान

जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन पंचायत अंतर्गत पार काकन गांव में शुक्रवार की रात अचानक लगी आग में आठ घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड में चावल, कपड़ा, गेहूं अन्य कीमती सामान भी जल गये। आग से लगभग तीन लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। उक्त जानकारी काकन के पंचायत समिति सदस्य नासिरूद्दीन ने दी। उन्होंने घटना की जानकारी अंचलपदाधिकारी अबुल हुसैन को देकर राहत सामग्री अग्निपीड़ितों के बीच वितरण करने की मांग की है। पूर्व मुखिया सबीहा अरफीन ने अग्निपीड़ितों को इंदिरा आवास देने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment