Thursday, December 15, 2011

विधायक ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज की विधायक देवयंती देवी ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ही दूरभाष पर विधायक ने अंचल पदाधिकारी जय राम सिंह से बात की तथा उन्हें कार्यालय बुलाकर बाढ़ राहत संबंधी व आरटीपीएस द्वारा निर्गत किए जाने वाले प्रमाण पत्रों में होने वाली कठिनाईयों के बारे में जानकारी ली। साथ ही आरटीपीएस काउंटर पर खड़े महिला तथा पुरुषों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीे। उन्होंने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के समय पर नहीं आने की शिकायत पर भी अंचलाधिकारी से बात की।
इस संदर्भ में अंचल पदाधिकारी जय राम सिंह ने बताया कि आरटीपीएस के कार्य हेतु मात्र दो कंप्यूटर दिए गए हैं जो एक अंचल तथा एक प्रखंड के लिए है। जिस कारण काउंटर पर लंबी कतार लगी रहती है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 200 से 250 आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।

0 comments:

Post a Comment