Thursday, December 15, 2011

पेट की आग में कोहरा भी सूख जाता है


नरपतगंज (अररिया) : पेट जो न कराएं। यह जाड़ा और गर्मी थोड़े देखता है। उपर के तस्वीर कुछ यही बयां कर रही है। प्रखंड मुख्यालय में आरटीआई काउंटर के नीचे वृद्ध महिलाएं सुबह छ: बजे से ही बैठी हुई है। ठंड का एहसास तो खूब हो रहा है। लेकिन वृद्धा पेंशन की आस लेने हेतु उस दिन काम न हुआ तो क्या दूसरे दिन के काम की आशा में रात भर प्रखंड मुख्यालय केंपस मे ही घने कुहासे से सिमटी ठंड को मात देने में लगे हैं वृद्ध महिलाएं। सुबह जब इनकी निंद्रा टूटती है तो आरटीआई काउंटर के समीप पर्ची पर ईटे रखा हुआ देखकर अचंभित हो जाती है। सूत्र बताते है पर्ची पर रखा हुआ ईटा लाईन है जो बिचौलिया का है फिर
शुरू होता है ईटा बिकना अर्थात लाईन बिकना। ऐसा नही है अंचल पदाधिकारी को पता नही है स्वयं अंचल पदाधिकारी जयराम सिंह ने भी कहा उन्हें इस बात का जानकारी मिल रही है। जिले में भी यह मामले की चर्चा हुई। उनकी नजर है। दूसरी तरफ कंपकपाती ठंड में वृद्ध महिलाओं को बुरा हाल है।

0 comments:

Post a Comment