Wednesday, December 29, 2010

दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पहली फरवरी से

अररिया : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आगामी पहली फरवरी से नौ फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो चुकी हैं।
इस संबंध में संस्थान के बिहार झारखंड प्रमुख यादवेंद्रानंद स्वामी ने बताया कि इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है। इसमें प्रतिदिन श्रीमद्भागवत की प्रेरक व रोचक कथाओं का वाचन कथा व्यास द्वारा किया जायेगा। वहीं, दिन भर गीत संगीत की सरिता भी प्रवाहित होती रहेगी।
उन्होंने बताया कि यज्ञ का आयोजन शिवपुरी मुहल्ले के मैदान में किया जायेगा तथा बिहार व झारखंड के अलावा पूरे देश के श्रद्धालुगण इसमें भाग लेंगे। आयोजन को सफल व सुविधा संपन्न बनाने के लिये दिल्ली से इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है।
इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, सुधीर मंडल, वीरेंद्र मिश्र, काली कांत झा आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment