Friday, January 20, 2012

जाली नोटों के कारोबार का सरगना पकड़ाया


जोगबनी (अररिया) : सीमावर्ती क्षेत्र में वर्षों से जाली नोटों के कारोबार को संचालित करने वाला सरगना मो. असफाक आलम को जोगबनी पुलिस ने नाटकीय ढंग से शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार असफाक जाली नोटों के अलावा वाहन चोरी व ड्रग्स तस्करी में भी लिप्त रहा है। असफाक जोगबनी थानान्तर्गत ओसरी टप्पू टोला का रहने वाला है।
अररिया पुलिस कप्तान शिवदीप लांडे ने बताया कि गिरफ्तार सरगना कई वर्षो से जाली नोटों के कारोबार का संचालन कर रहा था। वह जाली नोटों की कई खेप भारतीय क्षेत्र में खपा चुका है। उन्होंने बताया कि हाल ही सीमा पर 50 हजार के जाली नोटों के साथ नूर हसन पुलिस गिरफ्त में आया था जिसके साथ वह भी था लेकिन उस वक्त भागने में सफल रहा था। हसन ने भी पूछताछ में जाली नोटों के कारोबार में मो. असफाक का नाम लिया था। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सरगना के तार नेपाल व बंगाल से जुड़े हैं तथा यह चोरी के वाहनों की सप्लाई में भी लिप्त है। इस संबंध में जोगबनी रेल थाना में कांड संख्या 16/11 दर्ज है। इसके अलावा वह नशीली दवाओं का अवैध कारोबार में भी लिप्त रहा है।
पुलिस इससे मुख्य स्त्रोत व गिरोह की जानकारी हेतु पूछताछ में जुटी है। उनके द्वारा कई जानकारी दी गयी है कई देने बांकी है। इस कारण पुलिस इसे रिमांड पर लेगी।

0 comments:

Post a Comment