Friday, January 20, 2012

सरकार की मंशा स्पष्ट होने तक जारी रहेगा आंदोलन



अररिया : राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अपनाये गये रवैये के विरोध में पूरे राज्य के मनरेगा कर्मी छह जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इसी चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिले के मनरेगा कर्मियों ने जिला मनरेगा संघ के बैनर तले समाहरणालय परिसर मैदान में दस सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता मनरेगा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की। धरना में सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक सहित कई कर्मियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मनरेगा कर्मियों के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है। सरकार अपनी मंशा को स्पष्ट नही दर्शा रही है, जिस कारण पूरे राज्य में मनरेगाकर्मियों की हालात दयनीय बनी हुई है। वक्ताओं ने कहा कि दस सूत्री मांगों में हमलोगों की सेवा का स्थायीकरण करने का भी मांग है। मनरेगा कर्मियों ने कहा है कि मांगे पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर पंचायत रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार रमण, कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार, रविन्द्र कुमार तांती, दिलीप कुमार, इरशाद आलम, सुनील कुमार, रामगंगा, प्रखंड अध्यक्ष विभू विश्वनाथ, सतीश कुमार, कुंदन वर्मा, प्रदीप झा, प्रकाश कुमार, चन्द्रगुप्त केसरी, जितेन्द्र कुमार, रमण कुमार, मनोज मंडल, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment