Tuesday, January 17, 2012

सिकटी: गोदाम नहीं, कहां रखेंगे धान?


सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में पैक्सों के माध्यम से धान खरीदा जा रहा है। लेकिन प्रखंड पैक्स का भवन नही होने धान खरीद कर उसके भंडारण में काफी परेशानी हो रही है। सिकटी प्रखंड क्षेत्र में 18 सौ क्विंटल से ज्यादा धान की खरीद हो चुकी है लेकिन प्रखंड तीन पंचायतों में ही पैक्स का भवन हैं। उनमें से भी खोरागाछ व कुचहा के पैक्स गोदाम जर्जर अवस्था में हैं। ये गोदाम कभी भी गिर सकते हैं।
बीसीओ बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र 14 पैक्सों को धान खरीदने हेतु एक लाख पैतीस हजार प्रति पैक्स उपलब्ध कराया गया है। वही प्रति पैक्स तकरीबन पांच लाख का ऋण भी स्वीकृत किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि सिकटी में सभी पैक्सों को मिलाकर 18 सौ क्विंटल से अधिक का धान खरीदा गया है। जिसका भुगतान चेक के माध्यम से कोआपरेटिव बैंक कुर्साकांटा द्वारा किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि कुछ किसानों ने बैंक से राशि का उठाव भी किया है।

0 comments:

Post a Comment