Saturday, January 21, 2012

बीरबल बने सपा के जिलाध्यक्ष

रानीगंज(अररिया) : समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के निर्गत पत्र के अनुसार रानीगंज प्रखंड वासी बीरबल यादव को अररिया जिले का पार्टी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष तुलसी सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि पार्टी के संगठनात्मक संरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए बीरबल यादव को जिले के कमान सौपी गयी है। पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी पंचायतवार पार्टी की ईकाई गठित कर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। वे जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाकर पार्टी के नई रणनीति तय करेंगे। श्री यादव के मनोनयन पर उनके गृह गांव बेलसरा सहित जिले के कई समाजिक संगठनों ने भी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।

0 comments:

Post a Comment