Friday, January 20, 2012

भारतीय जनता मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत


भरगामा(अररिया) : भारतीय जनता मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दशेखर सिंह बब्बन एवं कला संस्कृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत झा के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया जबकि संघ के पदेन कार्यकर्ता संग बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बब्बन व कला संस्कृति मंच के श्री झा को माला पहनाकर किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बब्बन ने मजदूरों की वर्तमान दशा पर चिंता जाहिर करते हुए आम नागरिकों की तरह उन्हें भी सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों को जाब कार्ड बनाया गया लेकिन रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसी तरह बीमा लाभ, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा तथा बीपीएल सूची में सुधार कर इन मजदूरों के सामाजिक स्थिति में सुधार लाने की वकालत भी उन्होंने की। कार्यक्रम को कला संस्कृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद मेहता, युवा प्रखंड अ. दीपक कुमार मुन्ना, भाजपा प्र. प्रवक्ता चन्द्रानंद झा चाणक्य आदि ने भी संबंधित किया। मौके पर ग्रा. पंचायत अध्यक्ष संजय मेहता, प्रमोद सिंह, राजेन्द्र मिश्र, सुबोध ठाकुर, सचितानंद झा, मीणा देवी, महिला प्रकोष्ठ की सरिता भारती संग बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे

0 comments:

Post a Comment