Wednesday, January 18, 2012

पूर्व बीडीओ की जमानत अर्जी खारिज


अररिया : अररिया पुलिस द्वारा पिछले दिनों पटना में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद जोकीहाट के तत्कालीन बीडीओ फिरोज नईम के विरुद्ध एक अन्य मामले में सोमवार को स्थानीय कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल किया गया। जिसकी सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्येन्द्र रजक ने बेल खारिज कर दिया।
न्यायिक अभिरक्षा में अररिया जेल में बंद बीडीओ श्री नईम के विरुद्ध जोकीहाट थाने में कांड संख्या 130/09 दर्ज है। सरकारी राशि गबन के उक्त आरोपी पूर्व से ही जोकीहाट थाना कांड संख्या 208/07 में गिरफ्तार है। जिन्हें 12 जनवरी 12 को जोकीहाट थाना कांड संख्या 130/09 में रिमांड किया गया है।
पटना के फुलवारी शरीफ वासी फिरोज नईम के विरुद्ध जोकीहाट थाना कांड संख्या 208/07 में 40 लाख सरकारी राशि के गबन का आरोप है। विशेष केन्द्रीय सहायता, बाढ़ आपदा व इंदिरा आवास योजना में फर्जी कागजातों केवल उक्त राशि के गबन का आरोप लगा है। जो चिरह पंचायत के चार सौ लाभुकों को शिविर लगाकर उसे वितरण करना था। परंतु वे फर्जी ढंग से उक्त राशि निकासी के बाद गबन कर लिये जाने का आरोप लगा है। इसी तरह जोकीहाट थाना कांड संख्या 130/09 में भी इन पर सरकारी राशि का गबन करने का आरोप लगा है।

0 comments:

Post a Comment