Friday, January 20, 2012

धान बिक्री के लिए बिचौलिए के फेर में नहीं पड़ें किसान: विधायक

पलासी (अररिया) : सिकटी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आनंदी प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रखंड के पिपरा विजवार पैक्स में धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन गुरूवार को फीता काटकर किया। इस क्रम में विधायक श्री यादव ने कृषक महेन्द्र प्रसाद चौधरी को 44 हजार 2 सौ 80 रुपये का चेक (41 क्विंटल का) भी दिया। इस क्रम में विधायक श्री यादव ने मौके पर मौजूद पैक्स अध्यक्षों को धान क्रय में बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषकों के धान क्रय का मुद्दा विधान सभा में उनके द्वारा ही उठाया गया था, जिनका अन्य विधायकों ने भी समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने कृषकों से गेहूं के समर्थन मूल्य व क्रय की व्यवस्था बहाल करने हेतु मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर कलियागंज पैक्स का उद्घाटन गुरुवार को ही पूर्व मुखिया धर्मनाथ चौधरी ने फीता काटकर किया। पिपरा विजवार के पैक्स अध्यक्ष दयानंद चौधरी ने प्रथम दिन 41 क्विंटल धान तथा कलियागंज पैक्स अध्यक्ष यशोदा देवी ने 21 क्विंटल धान 1080 रुपये की दर से खरीदने की बाते बतायी। मौके पर प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष अशोक झा, सुंदर लाल यादव, शोभा वि., सदानंद यादव, कामेश्वर सरदार, मुखिया अनुदेवी, जयनाथ चौधरी, दयानंद चौधरी आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment