Friday, January 20, 2012

एस ड्राईव में 123 वांछित हुए गिरफ्तार

अररिया : पुलिस कप्तान के निर्देश पर बुधवार की रात चलाये गए विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 123 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार अरोपियों में पुलिस ने 45 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि 78 आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। रिहा होने वाले आरोपियों में कई लोगों ने न्यायालय से पूर्व में ही जमानत ले ली थी। लेकिन जमानत की अर्जी पुलिस का नही दी गयी थी। जेल भेजने वालों में अररिया नगर थाना पुलिस ने 5, ताराबाड़ी-1, मदनपुर-1, बैरगाछी-1, आरएस-2, जोकीहाट-3, महलगांव-4, पलासी- 2, सिकटी-2, फारबिसगंज- 9, सिमराहा- 4, जोगबनी- 2, कुर्साकांटा-2, रानीगंज- 2, बौसी-1, भरगामा-2 एवं नरपतगंज पुलिस ने भी 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

0 comments:

Post a Comment