Saturday, January 14, 2012

धन क्रय केंद्र का उद्घाटन


सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के ठेंगापुर पंचायत के पैक्स धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शुक्रवार को किया।
बीडीओ केके सिन्हा ने बताया कि किसान बिचौलियों से बचकर पैक्स में ही अपना धान बेचे ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए 1080 रुपया बी ग्रेड धान का तथा ए ग्रेड धान का 1120 रुपया मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को पैसे का भुगतान चेक के माध्यम से किया जायेगा। किसानों की साफ सुथरा धान लाने का भी आह्वान किया। मौके पर सीओ एसके पांडे, मुखिया प्रतिनिधि बब्बन झा, उपप्रमुख अजदेव मंडल, पंसस राम सेवक सरदार, सुरेन्द्र यादव, राजदेव राय, पैक्स अध्यक्ष बेदानंद मंडल, पैक्स प्रबंधक रामानंद यादव, मंटू यादव, प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment