Saturday, January 14, 2012

विधायक ने बांटी साइकिल राशि


भरगामा(अररिया) : जवाहर उच्च विद्यालय भरगामा में शनिवार को मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजनान्तर्गत बालिकाओं के बीच साइकिल राशि का वितरण स्थानीय विधायक देवंती यादव द्वारा किया गया। विधायक ने इस योजना को अनूठा प्रयास बताते हुए कार्यान्वयन में पारदर्शिता बनाये रखने की बात कही।
मौके पर प्रखंड प्रमुख दिव्यप्रकाश यादवेंदु, पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, पंसस शितांशु शेखर पिंटू, गयानंद सिंह, जिप सदस्य मुश्ताक खान, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की सरिता भारती, भरगामा मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नु सिंह, विद्यालय प्रधान महेश्वरी साह, मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष रघुनाथपुर, मिथिलेश यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं संग अभिभावक गण मौजूद थे। विद्यालय प्रधान से जानकारी के मुताबिक नामांकित कुल 140 छात्र छात्राओं के बीच योजना मद 2500 रूपया की दर से साइकिल राशि का वितरण विधायक देवंती यादव के हाथों किया गया।

0 comments:

Post a Comment