Wednesday, January 11, 2012

अम्हारा पैक्स में धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन



रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अम्हारा पैक्स में बुधवार को धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन अम्हारा पंचायत के सरपंच ओम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सरपंच श्री सिंह ने किसानों से पैक्स के माध्यम से ही धान बेचने को कहा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने बताया कि पैक्स के माध्यम से आसानी से धान क्रय करने की व्यवस्था है। किसानों को चेक के माध्यम से भुगतान किया जाता है। इस अवसर पर मुखिया प्रकाश चौधरी, पैक्स प्रबंधक मनोज गुप्ता, खवासपुर पैक्स अध्यक्ष चन्द्रानंद यादव, पूर्व मुखिया लक्ष्मण मंडल, भोला चौधरी, अजय साह, विजय ठाकुर, यमुना प्रसाद चौधरी, सुबोध मंडल, अरुण मंडल, नारायण मंडल, सदानंद चौधरी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment