Thursday, January 12, 2012

श्याम लाल बने भाजपा अति पिछड़ा के जिलाध्यक्ष

अररिया : भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने पूर्व मुखिया श्याम लाल मंडल को अररिया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री सिंह ने मनोनीत जिलाध्यक्ष को अपने स्तर से मजबूत संगठन बनाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को प्रकोष्ट के नये जिलाध्यक्ष का स्थानीय एक होटल में स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री मंडल को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इधर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव मनोनित अध्यक्ष श्री मंडल को बधाई दिया है तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के प्रति अभर प्रकट किया है। बधाई देने वालों में भाजपा के सुरेन्द्र झा, जगदीश झा गुड्डू, ओम प्रकाश चौधरी, वार्ड पार्षद संजय अकेला, चुन्ना सिंह, संजय मिश्र, कल्पना झा, संतोष सुराना, बुचनी देवी आदि शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment