Thursday, January 12, 2012

कभी अप्रासंगिक नहीं होंगे स्वामी विवेकानंद: प्रो. सिंह



अररिया : विश्व के मानचित्र पर भारत की प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी। गुरुवार को परिषद ने महिला कालेज परिसर में जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो.राधारमण चौधरी मौजूद थे। इस मौके पर प्रो. सिंह ने कहा कि जिस प्रकार वेद की महता सार्वकालिक और सार्वभौमिक है, उसी प्रकार विवेकानंद की महत्ता कभी कम नही होगी। वहीं प्रो. चौधरी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि स्वामी जी धार्मिक चिंतन का केन्द्र बिंदु मानव ही है। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर जिला प्रमुख प्रो. शैलेन्द्र झा, नगर अध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्र, नगर मंत्री कुणाल प्रियदर्शी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद आदि मौजूद थे।
News Source - in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/

0 comments:

Post a Comment