Wednesday, January 11, 2012

दो पैक्सों में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन



पलासी (अररिया) : प्रखंड के दो पैक्सों में बुधवार को धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस क्रम में प्रखंड के बरदबट्टा पैक्स तथा धर्मगंज पैक्स में उद्घाटन पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक झा ने दिघली पैक्स में शोभा विश्वास ने किया। इस बाबत बरदबट्टा पैक्स अध्यक्ष मुखतार आलम ने बताया कि आज 125 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं दिघली पैक्स अध्यक्ष सुंदर लाल यादव ने बताया कि उनके धान क्रय केन्द्र में 50 क्विंटल तथा धर्मगंज पैक्स अध्यक्ष परमानंद यादव ने बताया कि उनके क्रय केन्द्र में एक सौ क्विंटल धान की खरीददारी की गयी है। मौके पर एमओ सुरेश मंडल, पैक्स अध्यक्ष मो. मोजीब, इब्राहिम, हजारी प्रसाद मंडल, कृषक प्रकाश झा, मो. इसराइल, मुखिया पति मो. शमद अली, असफाक आलम, विजय कुमार यादव आदि संबंधित पैक्सों में मौजूद थे। वहीं इस बाबत पैक्स अध्यक्ष अशोक झा, मुख्तार आलम, सुंदर लाल यादव ने बताया कि प्रति क्विंटल 1080 रु. की दर से चेक दिया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment