Wednesday, January 11, 2012

लक्षित हिंसा कानून का विरोध करेगा विहिप

फारबिसगंज (अररिया) : साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा कानून तथा चीनी के विस्तार वादी एवं भारत विरोधी गतिविधि के विरुद्ध विश्व हिन्दू परिषद देश भर में लगातार आंदोलन चालू रखेगा। उक्त बातें विहिप के धर्म प्रसार विभाग के प्रदेश मंत्री विद्या सागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में कही। रेणु पुस्तकालय में आयोजित एक बैठक के बाद श्री केसरी ने कहा कि चीन की विस्तार वादी नीति का आज पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। कहा कि भारत ही नहीं दक्षिण-पूर्व एवं पूर्वी एशिया के देशों के लिए संकट उत्पन्न हो गया। बंद चीन हारा भारत की संप्रभुता का बार-बार उल्लंघन कर एएमयू की शाखा खोलना देश हित में नही है। जबकि अनुसूचित जाति-जनजाति कोहा का आरक्षण मुस्लिम तथा इसाइयों को देना देश हित में नही है। केन्द्र सरकार देश के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर विहिप के धर्म प्रमुख मोहन दास, अरुण यादव, बिन्देश्वरी मेहता, अभाविप के आशुतोष मिश्रा, सुरेश यादव, नेवी लाल, गोरेलाल आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment