Wednesday, January 11, 2012

विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता



अररिया : 12 जनवरी को युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा महिला कालेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह एवं नगर अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार मिश्र के देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में वीक्षण का दायित्व परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुकांत आदर्श, नगर मंत्री कुणाल प्रियदर्शी, जिला प्रमुख प्रो. शैलेन्द्र झा आदि ने निभाया। प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को गुरुवार को आयोजित विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सिंह ने कहा कि परिषद ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रा समाज के प्रबुद्धजनों के बीच राष्ट्र भक्ति की भावना पैदा करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेकानंद, चंदन कुमार, सुनील कुमार आदि सक्रिय थे।
News Source -  in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar

0 comments:

Post a Comment